Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.54.00 PM

टायर दगा खड़ी डीसीएम से मालवाहक मैजिक टकराया,चालक घायल

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार मे हाईवे पर गुरुवार को रात 7:30बजे कसया की तरफ जा रही मालवाहक मैजिक हाईवे पर टायर दगा खड़ी डीसीएम के पीछे टकरा गयी।जिसमे मैजिक चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया।सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचकर एनएचआई के एम्बुलेंस से सीएचसी सुकरौली भिजवाया।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती निवासी अखिलेश यादव(40)पुत्र स्व०राजेन्द्र लाल यादव गुरुवार को रात मे 7:30बजे मालवाहक मैजिक लेकर कसया की तरफ जा रहे थे।तभी मैजिक के आगे टायर दगा खड़ी डीसीएम के पीछे टकरा गयी।जिसमे मैजिक चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया।मैजिक मे चालक का पैर फसा हुआ था। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मसक्कत के बाद चालक को मैजिक से बाहर निकालकर एन एचआई के एम्बुलेंस से सीएचसी सुकरौली भिजवाया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *