Breaking News
9084a2b8 0eb5 4284 9cba c01e6833fb79

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 35 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट9084a2b8 0eb5 4284 9cba c01e6833fb79

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फरीदाबाद में भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया। लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस डायग्नोस्टिक एवं डे केयर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना पुण्य का कार्य है। भारत विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में समस्त चिकित्सक गरीबों के प्रति सेवा भाव रखते हुए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की 51 सदस्य टीम आरोग्य केंद्र का सुचारू रूप से संचालन कर रही है,जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और स्वस्थ बने,उन्हें ऐसे संस्थानों में इलाज के लिए नहीं आना पड़े साथ ही उन्होंने आमजन से नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया और कहा कि नियमित योगासन करें और दौड़ लगाएं व साइक्लिंग करें। साथ ही खान पान का ध्यान रखें,क्योंकि इन सबका शरीर को स्वस्थ रखने में अहम योगदान है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी आह्वान किया। ताकि वातावरण में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा उपलब्ध रहे।आरोग्य केंद्र में मिलेगी सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस आधुनिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर,नेत्र जांच, रेडियोलॉजी,कार्डियोलॉजी, जर्नल फिजिशियन,छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ,जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड,आधुनिक प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व ट्रस्ट के सदस्यों से बातचीत भी की। वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रही सरकार मनोहर लाल ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है।

इतना ही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है। सरकार की सोच है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ व खुशहाल हो,और समृद्ध होते हुए देश व प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जैसे मेट्रोपॉलिटन सिटी में इस तरह के संस्थानों का होना आम जनमानस के लिए जरूरी है।

उन्होंने आरोग्य केंद्र के निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय विकास परिषद द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए तैयार किया गया है। नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। प्रोजेक्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा संचालित इस डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र पर करीब 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इस राशि से आरोग्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले लोगों को कम खर्च पर अच्छे उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,विधायक राजेश नागर, उपायुक्त विक्रम सिंह,पुलिस आयुक्त राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *