Breaking News

दीप महोत्सव के रूप में मनाएं भगवान परशुराम जन्मोत्सव:पं सुरेन्द्र शर्मा बबली

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने निर्णय लिया है कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दीप महोत्सव के रूप में मनाया जाए | पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने कार्यकारिणी से विचार विमर्श किया और इस बाबत निर्णय लिया गया | उन्होंने कहा कि आज देशभर में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लागू है, जिसको देखते हुए आगामी 14 मई,2021 दिन शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन सभी लोग सुबह हवन पूजन कर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें |

इसके बाद सायं 8.00 बजे अपने घर पर दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम की चालीसा व आरती करें,जोकि अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है | सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए महोत्सव के रूप में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएं | पं.बबली ने कहा हर वर्ष पूरे देश व विदेश में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा,भजन कीर्तन, भण्डारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ पलवल के गांव कुलेना में कुश्ती और बघौला एवं आली ब्राह्मण गांव में रागनी प्रतियोगिता आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया जाता था |

 

सुरेन्द्र बबली ने लोगों से अपील की है कि जहां भगवान परशुराम के मन्दिर है, वहां सादगी से अभिषेक किया जाए | इस बार कोरोना महामारी की वजह से सभी जनमानस राष्ट्र व विश्व वासियों से आह्वान एवं प्रार्थना है कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घर दीप प्रज्वलित करे,जो हमारे डॉक्टर्स सफाईकर्मी,पुलिसकर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ,नर्सिंग स्टाफ, वालंटियर और सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता इस महामारी से जूझ रहे उनकी हौंसला अफजाई के लिए और कृत संकल्प लें भगवान परशुराम से प्रार्थना वंदन करें |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *