Breaking News

आज ईद मनाए हाथ व गले न मिले,घरों में रहकर ही नमाज अदा करें

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:रमजान के जाते ही आज पूरे मुल्क में भाईचारे का पैगाम देने वाला त्यौहार ईद-उल-फित्र आज अपने घरों में रहकर ही मनाएं और नमाज भी अपने-अपने घरों में रहकर अदा करें | कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लगाया हुआ है इसी बीच ईद भी है पर इस बार ईद पर वो खुशी नही होगी | पर कोई बात नहीं है इस साल नही तो आने वाले साल में खुदा ने चाहा तो खुशी का माहौल जरूर होगा |

इस बार ईद-उल-फित्र की नमाज अपने-अपने घरों में रहकर अदा करें और लॉकडाउन का पालन करें | किसी के घर पर अगर मुलाकात करने जा रहे हैं तो मास्क व सैनिटराइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें | तो वही मरकज मस्जिद ईदगाह के इमाम मुफ्ती मुस्तजाबुद्दिन ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये ईद की नमाज के बारे में भी बयान जारी किया है |

➡️सभी हजरात अपने-अपने घरों में रहकर ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करें क्योंकि मस्जिदों में नमाज पढ़ाने की अनुमति नही है इस अपने घरों में रहकर मुल्क में वबा व मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ करें |-: मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन,मरकज मस्जिद ईदगाह,ओल्ड फरीदाबाद,

➡️ईद-उल-फित्र की नमाज इस बार मस्जिदों में नहीं होगी क्योंकि कोरोना वायरस बहुत ही ज्यादा जोर से बढ़ रहा है आप सभी से खासतौर से अपील है कि अपने घरों में रहकर नमाज अदा करें और अमन व शांति के साथ रहे |-: मौलाना जमालुद्दिन,ऊंचा गांव जामा मस्जिद,बल्लभगढ़ |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *