Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के दुःख सुख में हुए शामिल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,जन्म और मृत्यु विधाता के विधान की कङवी सच्चाई है। जिसने जन्म लिया है,उसकी मृत्यु भी सुनिश्चित होती है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज रविवार को समाज में कई जगह लोगो के दुःख-सुख में शामिल होते हुए यह बात कही। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव चंदावली में बल्लभगढ़ से पार्षद उर्मिला सैनी के देवर और बुद्धा सैनी के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं जैन कालोनी में अनूप आढ़ती की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके उपरांत सेक्टर-2 में चेन सिंह की आस्मिक मौत पर दुःख प्रकट कर उनके परिवार जनों का ढाढस बढ़ाया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव ककडीपुर में अपने पुराने साथी रहे। महावीर शर्मा के निधन शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना देते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की की सभी दिवंगत को अपने चरणों में स्थान और शांति प्रदान करें।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

डीपीएस ने 99.5 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में जेइर्ई एडवांस 2024 के हाल …