Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनी आमजन की शिकायतें

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट23 1

फरीदाबाद:बल्लबगढ,प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को स्थानीय सेक्टर-8 कार्यालय पर बल्लभगढ़ अनाज मंडी और बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों की शिकायतें सुन कर तुरंत सम्बंधित विभागों के अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए।

आढती अपनी समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से उनके कार्यालय में मिले। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आढ़तियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही मंडी सेक्रेटरी को जल्द ही समस्याओं का निदान करने तथा साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की दोनों मंडियों में बिजली की तारों को बदलने के लिए भी बिजली विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *