Breaking News

BREAKING: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, लगाया पुलिस पर न्याय न दिलाने का गंभीर आरोप

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️संदेह के घेरे में चौकी प्रभारी देवकाली वा सिपाही हेमंत एसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच

✍️आत्महत्या की घटना में भाजपा ने किया जांच कमेटी गठित

20/05/2021 अयोध्या – ट्रेन के सामने कूदकर युवक की आत्महत्या का मामला युवक अमित मौर्या ने आत्महत्या करने से पहले बनाया था वीडियो, वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में अपने चाचा पर लगाया संपत्ति में बेईमानी करने का आरोप देश की कानून व्यवस्था पर भी उठाया सवाल कोतवाली नगर पुलिस पर भी लगाया आरोप चौकी इंचार्ज देवकाली व एक सिपाही हेमंत पर लगाया उत्पीड़न का आरोप वीडियो बनाकर कूद गया

ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर ही बनाया था वीडियो कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था युवक का शव नगर क्षेत्र के ही बछड़ा सुलतानपुर का रहने वाला था युवक अमित मौर्या एसएससी शैलेश पांडे का बयान मामला सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित है पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई की गई थी पूरे मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है

 

आत्महत्या की घटना में भाजपा ने किया कमेटी गठित बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन के सामने कूदकर युवक अमित मौर्य के द्वारा आत्महत्या के मामले में भाजपा महानगर ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी जांच करके 24 घंटे में पेश करेगी रिपोर्ट जांच समिति में वासुदेव मौर्य आलोक द्विवेदी और तिलकराम मौर्या को किया गया नामित भाजपा पीड़ित के न्याय के लिए करेगी हर संभव प्रयास आज सुबह कोतवाली नगर के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी अमित मौर्य ने बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर की थी आत्महत्या आत्महत्या से पहले मृतक ने कोतवाली नगर और देवकाली चौकी प्रभारी और एक सिपाही हेमंत पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने दी जानकारी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *