Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.34.14 AM

ब्रेकिंग न्यूज जंगल झाड़ी के बीच में मिला कंकाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर।  कोतवाली क्षेत्र के शिवतर गांव के पास स्थित तालाब के समीप जंगल झाड़ी में शनिवार सुबह लापता छात्रा का संभावित कंकाल मिलने का मामला प्रकाश में आया है। WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.34.14 AMपरिजनों द्वारा कपड़े और चप्पल से कंकाल की पहचान की गई। जो गांव से करीब ढाई महीने पूर्व लापता हुई इंटर की छात्रा का कंकाल बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ पियूष पाल द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल तथा घटना की जानकारी की गई। परिजन के अनुसार के अनुसार शिवतर निवासी 18 वर्षीय आसमीन पुत्री मोहम्मद इदरीश 28 अक्टूबर 2024 को गांव के पूरब तालाब के पास घूमने गई थी और घर वापस नहीं लौटी।

लापता हुई छात्रा की मां किस्मतउल निशा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों द्वारा लापता हुई छात्रा का कंकाल होने की आशंका जताई गई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया की कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *