Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज: अयोध्या में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला, होटल मान हुआ सील

अयोध्या | रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए होटल मान को सील कर दिया। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने कार्रवाई करते हुए होटल को बंद कराया।IMG 20250301 WA0013

अवैध रूप से संचालित था होटल

जांच में पता चला कि होटल मान सराय एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं था और अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इस पर विकास प्राधिकरण ने पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन होटल प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं किया।

श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद सख्त कार्रवाई

दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने शिकायत की थी कि होटल के मैनेजर और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने मैनेजर और एक कर्मचारी को शांति भंग में चालान किया था।

अन्य होटलों पर भी गिर सकती है गाज

प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब अन्य अवैध रूप से संचालित होमस्टे और होटलों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …