Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 30 at 5.41.55 PM

भाजयुमो ने सदस्यता कर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को सौंपी सदस्यता पुस्तकें

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने अपनी सदस्यता कर पुस्तकों को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ,योगेश तेवतिया,जिला सचिव मनीष यादव व भाजयुमो जिला मिडिया प्रमुख गौतम भड़ाना उपस्तिथ रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है । इस सदस्यता अभियान में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य संगठन के द्वारा किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 03 30 at 5.41.55 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इस कार्य में लगे हुए हैं और उनके मागदर्शन में सभी मोर्चे,व्यावसायिक और व्यापार प्रकोष्ठ भी इस कार्य में लगे हुए हैं। भाजयुमो फरीदाबाद को भी नए लोगों और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला हुआ था इसी कढ़ी में भाजयुमो फरीदाबाद ने आज 40250 सदस्य पूर्ण कर जिला को अपनी सदस्यता पुस्तकें सौंपी हैं। इन नए बने सदस्यों से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने बताया कि भाजयुमो फरीदाबाद के सभी जिले व मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया और उसका ही परिणाम है कि आज हमारी 40हजार 2 सौ पचास लोगों की सदस्यता पूर्ण हुई है जिसकी पुस्तकें भाजयुमो फरीदाबाद ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपी हैं। मैं अपनी और से इस कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं और नए बने सदस्यों को बधाई देता हूं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *