Breaking News

दो दिन की बरसात ने से बदहाल हुई भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी:सुमित गौड़

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पिछले दो दिनों की बरसात के चलते स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भाजपा सरकार के विकास की पोल पूरी तरह से खुल गई है। भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी के सेक्टर,कालोनी सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए।36 1

जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। जलभराव के चलते लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने सेक्टर-16 स्थित साईं बाबा मंदिर के समक्ष भरे पानी में नाव चलाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, सोशल एक्टिविट अमरजीत, अनिल कुमार नेताजी,एडवोकेट गौतम नारायण सिंह,प्रमुख समाजसेवी प्रदीप भट्ट,ओपी शर्मा,ओमपाल शर्मा,उमेद सिंह आदि मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बाट रही है,उसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन की बरसात ने फरीदाबाद,बल्लभगढ़,बड़खल, तिगांव एनआईटी में बुरा हाल कर दिया है,कोई ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर पानी न भरा हो।

सेक्टर, कालोनियों व राजमार्गाे पर हालात बद से बदत्तर है,मिनटों का सफर लोग घण्टों में तय करने को मजबूर है,गाड़ियां खराब हो रही है,एक जवान लडक़े की पानी में डूबकर मौत हो गई है,जबकि भाजपा नेता विकास की बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।

श्री गौड़ ने कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा में पिछले आठ सालों से भाजपा सरकार है, आठ सालों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ,कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद में इतनी विकास की परियोजनाएं दी, जिसका आज भी लोग लाभ उठा रहे है,लेकिन भाजपा ने केवल कागजों में विकास करके जनता की खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार के माध्यम से डकारने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि विकास न होने के चलते ही भाजपा सरकार नगर निगम के चुनाव करवाने से भी डर रही है, इन चुनावों को तय समय सीमा से आठ माह ऊपर हो चुके है।

सुमित गौड़ ने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही टूटी सडक़ों की मरम्मत व जलनिकासी के उचित इंतजामात नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *