Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 10 at 11.27.50 PM

भाजपा की मनोहर सरकार ने दस साल के शासनकाल में हरियाणा को लूटने का काम किया है:अभय सिंह चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 10 at 11.27.50 PM

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल का लोकसभा स्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन पृथला हल्के के गांव मोहना स्थित अनाज मण्डी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय सिंह चौटाला और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन इनेलो-बसपा की जिला कार्यकारिणीयों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने उपस्थित दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार व भाजपा की मनोहर सरकार ने दस-दस साल के शासनकाल में हरियाणा को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बीएसपी की सरकार सत्ता में आने के बाद इनसे हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मतदाता बीजेपी और कांग्रेस से दुखी है। दोनों ने लोकसभा चुनाव में नूरा कुश्ती की थी।

अब प्रदेश के लोगों को समझ में आ चुका है। उन्होंने कहा कि इस मजबूत कार्यकर्ता सम्मेलन से साफ हो गया है कि हरियाणा में भी बसपा-इनेलो का कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को एमएसपी और कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने का जो वादा कर रही है अब वह सिर्फ चुनावी जुमले हैं लोग अब इनके बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की जमीन को कौडिय़ों के भाव में खरीदा था।

इस जमीन को प्रॉपर्टी डीलरों को दिलवा कर खुद उसमें पार्टनर भी बन गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने भी 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है। आने वाला समय बसपा और इनेलो गठबंधन का है लोग बदलाव जरूर करेंगे। उन्होंने विनेश फोगाट को गोल्ड मेडलिस्ट घोषित करने के लिए कहा है कि सरकार को विनेश फोगाट को गोल्ड मेडलिस्ट घोषित करना चाहिए।वही अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि सरकार फसलों पर एमएसपी देने के साथ-साथ कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने का जो दावा कर रही है यह भी एक जुमला है और इस चुनावी जुमले को लोग पहचान चुके हैं अब इनकी बातों में नहीं आएंगे। इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है वह 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवा रही है।

अगर बीजेपी सरकार ने 2014 से अब तक हर वर्ष 2 करोड लोगों को रोजगार दिया होता तो इतने लोगों को मुफ्त में राशन न बांटना पड़ता। यह सरकार का फेलियर है। सरकार नहीं चाहती के गरीब आदमी अमीर बने। हरियाणा में तो गरीबों के बीपीएल कार्ड भी काट दिए गए है साथ ही उन्हें बीपीएल परिवारों को 100-100 गजों के प्लाटों से भी महरूम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय बसपा और इनेलो गठबंधन का है ऐसे उन्हें लगता है कि बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में इनेलो का कार्यकर्ता भी कमर कस चुका है और आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त गठबंधन की सरकार बनते ही इनेलो व बसपा के चुनावी घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर मंच का संचालन इनेलो के जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान,इनेलो लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील तेवतिया,इनेलो के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी,युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी,महिला इनेलो जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू,सतपाल देशवाल,सुरेश वर्मा,रतन सिंह सौरोत,ओमदत्त नागर,यज्ञदत्त भारद्वाज,राजीव शर्मा,बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल टीकरा,प्रदेश प्रभारी रणधीर बेनीवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा मनोज चौधरी,जिला अध्यक्ष बसपा उपकार सिंह,पलवल के जिलाध्यक्ष नंदराम,पं.संदीप शर्मा पन्हेड़ा,सुरेन्द्र वरिष्ठ,वेद पहलवान,बलदेव देशवाल,राजेन्द्र सिंह,एन.पी.बघेल सहित सैकड़ों इनेलो व बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *