Breaking News

बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे भाजपा सरकार:नेटा डिसूजा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टIMG 20230718 WA0014

फरीदाबाद:महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा ने कहा है कि यमुना जलस्तर बढऩे के चलते फरीदाबाद से सटे गांवों में लोगों के घर,खेत-खलिहान सहित सब कुछ तबाह हो गया है।

आपदा की इस घड़ी में सरकार का दायित्व बनता है कि वह लोगों की मदद करें। लेकिन इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के आंसू पौंछने की बजाए भाजपा बाढ़ प्रभावित लोगों को पार्टी की टीशर्ट बांटकर प्रचार करने में जुटी हुई है,जो कि दुर्भागयपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में बैठे हुए है,उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है,लेकिन कांग्रेस पार्टी इस आपदा में पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद करने के लिए प्रयासरत है।

नेटा डिसूजा सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। गौरतलब है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा तथा प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,पराग शर्मा एआईसीसी मेम्बर के निवेदन और अनुरोध पर फरीदाबाद पहुंची थी।

इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज,सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पराग शर्मा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा,पलवल जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना,सोनू,यशवन्ती मलिक, वंदना,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित बंसल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला,प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि इस बाढ़ के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई। मवेशी मर गए,मकान बह गए,उनके जीवन भर की पूंजी नष्ट हो गए,ऐसे में सरकार को चाहिए कि किसानों को उनकी फसल का प्रति एकड़ के हिसाब से तथा अन्य पीड़ित लोगों को उनके नुकसान के हिसाब से मुआवजा देकर फिर से बसाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बाढ़ के चलते लोगों के जरूरी कागजात भी पूरी तरह से नष्ट हो गए है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह कैंप लगाकर लोगों के दस्तावेज तैयार करें।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा सामाजिक संस्थाएं इस कार्य में बढ़चढक़र कार्य कर रही है लेकिन सरकार पूरी तरह से मौन है, केवल दिखावे के लिए ही बाढ़ पीड़ितों की मदद हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग परेशान है।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी तरह से इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ है और उनके अधिकारों को दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।इससे पूर्व फरीदाबाद आगमन पर नेटा डिसूजा का कांग्रेसियों के साथ-साथ महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता से पूर्व नेटा डिसूजा ने बाढग़्रस्त गांव मोहना, बागपुर आदि में जाकर स्थिति का जायजा लिया और मोहना गांव के सरकारी स्कूल में चल रहे राहत शिविरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका दर्द बांटा।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करके लोगों को उचित सहायता देने को कहा वहीं पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाया और कहा कि जल्द ही यह बुरा समय चला जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *