Breaking News

भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने फरीदाबाद 89 का किया तूफानी दौरा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

IMG 20240912 WA0022

फरीदाबाद:89 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने विधानसभा का तूफानी दौरा करते हुए कहा की फरीदाबाद में जो उनके कार्यकाल के दौरान विकास के कार्य अधूरे रह गए थे,और निवर्तमान विधायक द्वारा जो कार्य नहीं किए गए उन कार्यों को भी वह प्राथमिकता के आधार पर लेंगे। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व मंत्री आज सेक्टर 9-10 के डिवाइडिंग रोड़ में आयोजित एक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट मांगने जब घर-घर जाए तो सभी से अपील करें कि सपरिवार ही वोट डालने जाएं।

इस अवसर पर भाजपा सीही मंडल के जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, आरडब्ल्यूए कंनफरडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट एन के गर्ग,मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल,महामंत्री महेश कुमार,जिला सचिव मुकेश अग्रवाल,विधानसभा प्रभारी प्रकाश वीर नागर,संयोजक विधानसभा अजीत नंबरदार,आरडब्ल्यूए के अरुण चौहान इसके अलावा प्रभा सोलंकी महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष,नीलम चौधरी कार्यकारी सदस्य,नीलम तेवतिया जिला उपाध्यक्ष सहित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और फरीदाबाद के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *