Breaking News

बिहार: जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए दो और AK-47 बरामद, कई हिरासत में

विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
*मुंगेर जिले बरदह गांव में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए दो और एके-47 बरामद किए। गिरफ्तार तस्कर शमशेर से पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।…*
*✍🏽मुंगेर*। मुंगेर में एक बार फिर पुलिस ने दो एके-47 बरामद किया। रिमांड पर लिए गए शमशेर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की सुबह से ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में छापामारी शुरू कर दी थी। पुलिस दिन भर खाक छानती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। यहां से खाली हाथ लौट रही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली।
पूछताछ में मिला सुराग
हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। शमशेर ने भी कुछ और राज उगले। इसके बाद एसपी बाबू राम, एएसपी हरिशंकर के नेतृत्व में आधे दर्जन थानाध्यक्षों और सैकड़ों जवानों ने बरदह गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिये कई लोगों के घर के हर हिस्से की जांच की गई। जेसीबी से बगीचा, घर के पीछे आदि की जमीन की खुदाई की गई।
दो एके 47 व दर्जनों पिस्‍टल बरामद
इस दौरान जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया दो एके-47, एके-47 की पांच मैगजीन आदि बरामद की गई। इस दौरान नाइन एमएम के दर्जनों पिस्टल भी बरामद किए गए। सूचना है कि हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
एसपी ने कही ये बात
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी बाबू राम ने कहा कि मिर्जापुर बरदह गांव में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो एके-47 रायफल बरामद किया गया। अभी जांच चल रही है। इस बाबत शनिवार को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *