Breaking News

बेगूसराय (बिहार) – आश्रेया बनीं मिस इंडिया पॉपुलर व मिस बिहार, परिजनों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

Ibn24x7news रिपोर्ट

बेगूसराय (बिहार) राजेंद्र रोड निवासी डॉक्टर दम्पति की बेटी आश्रेया को दिल्ली में आयोजित डेलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में मिस इंडिया पॉपुलर व मिस बिहार का खिताब मिलने पर उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ दी है। बिहार राज्य SC ST कर्मचारी संघ बगहा 1 (पश्चिम चम्पारण) मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने आश्रेया के सम्मानजनक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आश्रेया ने अपनी उपलब्धि से घर-परिवार, समाज के साथ बिहार राज्य का मान बढ़ाया है एवं राज्य के साथ साथ देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुईं हैं। सुनिल कुमार राउत ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में आश्रेया के जीत के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से वोट व समर्थन हेतु की गई अपील सफल हुई। हमें आश्रेया पर गर्व है। मालूम हो कि डेलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से बिहार के चार प्रतिभागियों सहित 88 प्रतिभागी चयनित हुए थे और उनमें सिर्फ आश्रेया अपना स्थान बनाने में सफल रहीं। आश्रेया मुम्बई में रहकर NIFT की भी तैयारी की हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *