Breaking News

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान:नीरज शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240912 WA0039

फरीदाबाद:एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत ।

साथ ही बाइक व ट्रैक्टर से रोड़ शो निकाल लोगों ने नीरज शर्मा के समर्थन में अपना उत्साह दिखाया। फतेहपुर तगा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि जैसे मेले में जेबकतरों से सावधान रहना होता है। वैसे ही चुनाव में वोट काटने वालों से भी सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग कभी-भी आपके बीच नहीं रहे। अब वह लोग आपके बीच आएंगे और अपनापन दिखा कर आपके वोट लूटकर ले जाएंगे।

ऐसे लोगों से हमें सावधान रहने की जरूरत है। हमें किसी के भी झांसे में नही आना है। उन्होंने जनता से आवाह्न किया कि एक-एक वोट हाथ के निशान पर डालनी और डलवानी है। इस मौके पर उन्होंने गांव फतेहपुर तगा और आसपास के इलाके के लिए महिला कॉलेज बनवाने,सोहना रोड़ को नेशनल हाईवे,टोल से छुटकारा दिलवाने के साथ सीवरेज और सड़क को दुरूस्त करने की घोषणा की।

उन्होने कहा कि राजस्थान से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली पूरी तरह से बंद होगी। हुड्डा सरकार बनने पर दो लाख नौकरियां मिलेंगी। इसके साथ ही सभी को बराबरी से जीने का हक मिलेगा। सिलेंडर 500 का और 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इस मौके पर उजैफा खान,जावेद,अकबर,जहीर,जब्बार,हाकिम,याकूब,गुड्डू,बलराम मास्टर,सद्दाम,शहजाद,असरू,शाहरुख,रमजान,आसिफ,इरफान,जुलफा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *