IBN NEWS, बलिया:
जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम टोला वार्ड नंबर 10 में 28 वर्षीय रेनू देवी, पत्नी विनोद शर्मा उर्फ करेंट ने शुक्रवार रात अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का विवरण
-
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
-
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
-
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रेनू देवी ने यह कदम उठा लिया।
सुबह हुई घटना की सूचना
-
घटना के बाद परिवार के लोग सोने चले गए और शनिवार सुबह पति ने पुलिस को सूचना दी।
-
रेनू देवी का विवाह लगभग 9 वर्ष पूर्व चकिया, जिला भोजपुर (बिहार) में हुआ था।
-
मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो अब मातृ स्नेह से वंचित हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
-
प्रभारी धनाध्यक्ष गड़वार नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है।
-
तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
IBN NEWS, बलिया