Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 10 at 11.32.45 PM

बल्लभगढ़ विकास के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 10 at 11.32.45 PM

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नही रहने दी जाएगी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य,श्रम,खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले तथा निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा को अपने ऐच्छिक कोष से लगभग 37 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आजाद नगर में 23 लाख की लागत से बनाई जाने वाली गलियां के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई और एक ट्यूबल लगाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्लम क्षेत्र की आटो पिन कालोनी में करीब 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की भी आधारशिला भी रखी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लभगढ़ के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है,बल्लभगढ़ विकास के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है।

पूर्व की सरकारों में बल्लभगढ़ के रेल पार इलाके में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते थे लेकिन उन्होंने समान रूप से कार्य करते हुए इस क्षेत्र के विकास को गति दी है। उन्होंने स्थानीय लोगो को बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्दर्शन में सेक्टर-23 में शहीद भगत सिंह के नाम से को-एड कॉलेज शुरू करा कर शहर के बेटा बेटियों के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा की संजय कॉलोनी,जनता कालोनी,ईस्ट इंडिया कॉलोनी,सेक्टर-22,23 और मुजेसर एरिया में मीठा पानी उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए-नए स्कूलों का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस मौके पर अनुराग गर्ग,सुभाष लांबा,हरे राम प्रधान,शिव कुमार,कुलदीप सिंह,ज्ञानेंद्र भारद्वाज,देवेंद्र गोदारा,जगत भूरा,त्रिपाठी,संजय मरोडिया सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *