Breaking News

बगहा – 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया के जवानों ने बगहा स्टेशन परिक्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा:- 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया के जवानों ने शनिवार के दिन बगहा स्टेशन परिक्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया । 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों,रेलवे स्टेशन कर्मियों सहित आम जनों ने सफाई की। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार सहित तमाम जगहों पर जवानों द्वारा झाड़ू लगाया गया। इसके साथ ही जवान रेल कर्मियों,राहगीरों व पर्यटकों से स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करने का आग्रह करते दिखे। एसएसबी के जवानों ने यत्र-तत्र पालीथिन बैग व कचरा नहीं डालने के लिए स्टेशन परिसर में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। एसएसबी के इस स्वच्छता कार्यक्रम में एसएसबी के तमाम जवान परिक्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सहयोग करते दिखे। कार्यवाहक कमांडेंट श्री चौधरी ने बताया कि सफाई के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। एसएसबी के जवान प्रत्येक सप्ताह चयनित विभिन्न स्थलों व जगहों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाता हैं। जिसमे आज बगहा रेलवे स्टेशन में “स्वच्छता ही सेवा” का महत्व बताते हुए 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया के जवानों द्वारा सफाई करने के साथ ही स्टेशन परिसर में उपस्थित कर्मियों व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर
सहायक कमाडेंट(चिकित्सक) डॉ.ए. लिंगय्या,निरीक्षक(प्रशासन) मुकेश खटूम्बरिया, सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल,उप निरीक्षक प्रलोय रॉय,उप निरीक्षण अमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक(लिपिक)निर्भर सिंह राना, सहायक निरीक्षक(लिपिक) प्रवेन्द्र सिंह,सहायक उप निरीक्षक(संचार) नरेश कुमार,आरक्षी/सामान्य सानापाल श्रीधर, आरक्षी/सामान्य एस विजय कुमार एवं अधीनस्थ अधिकारी तथा तमाम जवान सहित रेलवे कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *