Breaking News

बगहा:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन पर स्वच्छ भारत अभियान में जूटे 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया के जवान।

बगहा:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन पर स्वच्छ भारत अभियान में जूटे 65वीं वाहिनीं एसएसबी बेतिया के जवान।
बगहा:- महात्मा गांधी जयंती निमित 65 वी वाहिनी एसएसबी बेतिया के जवानों ने सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र में “स्वच्छ भारत अभियान” बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अभियान का शुभारंभ सर्वप्रथम कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन को “स्वच्छ भारत” के निर्माण के रूप में मनाया जा रहा है।2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था।इस अभियान के तहत अगले पांच वर्षों में यानी 2 अक्टूबर 2019 तक भारत की परिकल्पना को साकार का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की नई दिल्ली, राजपथ पर इस मिशन को शुरुआत को हरी झंडी दिखायी थी,जिसमें देश भर आये हुए लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “ना गन्दगी करेंगे, ना करने देंगे” का मंत्र दिया था। अभियान को अपने सीमा चौकियों के अलावा सीमा क्षेत्र में भी करने का आह्वान करने और क्षेत्र के लोगों में सफाई के प्रति जागृत करने को कहा।तत्पश्चात सभी अधिकारियों और जवानों ने अपने कैंपस में सफाई अभियान को पूर्ण लगन से पूरा किया और आगे भी सफाई अभियान को करते रहने का निर्णय लिया। आगे बताया कि जवानों को महात्मा गांधी जयंती की इतिहास को यादे ताजे की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद्र गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर काठियावाड़,गुजरात में हुआ था। 2 अक्टूबर को भारत में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं।1915 में उनकी भारत वापसी हुई।
उसके बाद उन्होंने यहां के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिको का अन्यधिक भूमिकर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया गया।1930 में नमक सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्ति की।गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अंहिसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिए कहा। जिसमें अंर्तगत एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों ने इस 15 दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों की सफाई के अतिरिक्त लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।मौके पर
सहायक कमाडेंट(चिकित्सक) डॉ.ए.लिंगय्या,निरीक्षक(प्रशासन) मुकेश खटूम्बरिया, सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल,उप निरीक्षक प्रलोय रॉय,उप निरीक्षण अमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक(लिपिक)निर्भर सिंह राना, सहायक निरीक्षक(लिपिक) प्रवेन्द्र सिंह,सहायक उप निरीक्षक(संचार) नरेश कुमार,आरक्षी/सामान्य सानापाल श्रीधर, आरक्षी/सामान्य एस विजय कुमार एवं अधीनस्थ अधिकारी तथा तमाम जवान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *