Breaking News

बगहा – बगहा बेतिया मुख्य मार्ग को जाम किया भाकपा (माले),भाकपा एम,भाकपा सीपीआईएम सहित तीनों वामपंथी दलों ने, बगहा में बिहार बंद पर जबरदस्त की गयी नारेबाजी

Ibn24x7news बगहा दिवाकर कुमार

बगहा(2अगस्त 2018):- बगहा मे सुबह से ही भाकपा (माले),भाकपा एम,भाकपा सीपीआईएम सहित तीनों वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनरों के साथ बगहा शहर को बंद करने हेतु सड़क पर उतर गए। मुजफ्फरपुर बालिका गृह में सरकार संरक्षित हत्या बलात्कार कांड, दलित उत्पीड़न अत्याचार एवं वासभूमि से उजाड़ने के विरुद्ध में राज्यव्यापी और नेताओं ने सरकारी जमीन एवं धार्मिक धंधेबाजों के हथियानें और वन विभाग द्वारा जनता के 59 वर्ग मील जमीन का घोटाला करने के विरुद्ध में विरोध मार्च निकाला गया। वामपंथी दलों द्वारा विरोध मार्च करते हुए बगहा अनुमंडल कार्यालय से चलकर मलकौली मोड़ तक और मलकौली से चलकर बगहा रेलवे स्टेशन तक विरोध मार्च किया गया। विरोध मार्च में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुर्दाबाद के भी नारे लगाये गए।उक्त मांग को लेकर 2 अगस्त बिहार बंद को सफलता हेतु बगहा शहर के सभी दुकान बंद कराते हुए एनएच,ट्रेन परिचालन आधे घण्टे तक बंद कराया गया । बंद मे मुख्य तौर पर भाकपा(माले) भिखारी प्रसाद , परशुराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद, दयचंद्र राम,रमेश चौधरी, कालिका महतो विंदा देवी मीरा देवी, फुला देवी सुमित देवी सहित लगभग पांच सौ से ज्यादा लोगों शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *