Breaking News

बगहा:- बिनवलिया बोदसर गाँव के पहाड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत हुई

बगहा:- बिनवलिया बोदसर गाँव के पहाड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत हुई
बगहा/लौकरिया(27.7.2018):-बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनवलिया गाँव में एक पहाड़ी नदी में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति के डूब कर मरने का समाचार मिला है।समाचार के अनुसार डुबनेवाला का नाम परमेश्वर उरांव है,जो दुधौरा गांव का रहने वाला था, जिसका शव शुक्रवार की दोपहर गोताखोरों की काफी मशक्कत और खोजबीन करने के बाद मिला। घटना की पुष्टी करते हुए बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी और लौकरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मराठी युवक अपने घर दुधौरा गांव से खेत देखने जा रहा था। इसी बीच आसान रास्ता जाने के चक्कर में वह नदी में डूब गया। घटना की सुचना पर बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ राकेश कुमार,लौकरिया थाना पुलिस, बिनवलिया बोदसर पंचायत के मुखिया इंद्रदेव पासवान घटना स्थल पर पहुँचे और घटना की मुआयना की।गोताखोरों के साथ शव कि खोज बीन कराई। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गिरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को आपदा विभाग की ओर से सहायता दिलायी जायेगी।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *