Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 11 at 4.11.44 PM

बाबू स्व. जयनाथ सिंह की स्मृति में पुत्र ने किया दंगल का आयोजन

पिता के राह पर चलते आ रहे हैं डॉ. नाहर सिंहWhatsApp Image 2024 10 11 at 4.11.44 PM

मीरजापुर। मुजडीह ग्राम पंचायत के खेमईपुर बस्ती अहरौरा में स्थित स्टेडियम में बाबू स्व. जयनाथ सिंह की स्मृति में अंतरप्रांतीय ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन दिन शुक्रवार को किया गया। कुश्ती दंगल में भाग लेने आए कई जनपदों के पहलवान लोग। कुश्ती दंगल में पहलवानों ने तरह-तरह के दांव आजमाए।
वाराणसी बीएचयू के सुधीर पहलवान ने सिकन्दरपुर के सूर्यमान को निकास दाव लगाकर पटकनी दी।

मिर्जापुर अहरौरा के शिवम पहलवान ने खंजर दाव से नरोत्तम पुर के भोले को पटकनी देकर इनाम अपने नाम किया। रामनगर के संदीप और गैपुरा आयुष, सूरज व आर्यन की बराबरी पर छूटी। कुश्ती दंगल देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुजडीह गांव निवासी स्व. बाबू जय नाथ सिंह ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर वर्ष 1952 में गांव में कुश्ती दंगल की शुरूआत की थी। तब से गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों को इनाम दिया गया। रेफरी की भूमिका में डॉ. नाहर सिंह और लटकू पहलवान रहे। कुश्ती दंगल में सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, प्रहलाद सिंह, डाॅ. भगत सिंह, रंजीत सिंह, समर सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *