Breaking News

अयोध्या – पत्रकार पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️पाटेश्वरी सिंह के हमले का सीसी फुटेज आया सामने

✍️पत्रकार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

01/07/2021 अयोध्या – जिले के पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर मंगलवार की देर शाम जानलेवा हमला किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त अथवा गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थित जेबी पुरम कॉलोनी के इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पाटेश्वरी सिंह पर हमला किया था। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में पाटेश्वरी सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी काली स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया ,करीब सात आठ हमलावरों ने पहले ओवरटेक करके पाटेश्वरी सिंह को घेरा और फिर उनके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, बाद में हमलावर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

बताते चलें कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेबी पुरम कॉलोनी के मकान संख्या सी – 18 निवासी पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह के ऊपर बीते 29 जून की रात आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया था तथा उन्हें लोहे की रॉड, हाकी और डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग निकले थे।

जिसका खुलासा पत्रकार द्वारा दी गई तहरीर एवं कॉलोनी स्थित मकानों में लगे सीसी कैमरों के फुटेज से हुआ है। घटना के बाद नाजुक हालत में पत्रकार को शहर में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कराया भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने हमले में घायल पीड़ित पत्रकार पाटेश्वरी सिंह की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 323, 506 आईपीसी के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *