Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 13 at 1.58.58 PM

13 से 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की की अपील

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:1947 में बंटवारे के दौरान पश्चिमी पंजाब से लौटते समय शहादत देने वाले लाखों हिंदू और सिख पूर्वजों की याद में आज शुक्रवार सायं एनआईटी गोल चक्र पर 14 अगस्त को देश भर में विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने गोल चक्र पर स्मार्ट सीटी द्वारा बनाई गई शहीद सरदार भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की 11-11 फिट ऊंची प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराए। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जब हमारा देश 100 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब भारत विश्व में सबसे शक्तिशाली देश माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता 75वें स्वतंत्रता वर्ष को आमजन आजादी के अमृत के महोत्सव के रूप में मना रहा है। आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने का काम देश की जनता करेगी।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी युद्ध और कोविड-19 के दौरान 217000 स्पेशल हवाई जहाजों की यात्राएं करवा कर लगभग एक करोड़ 83 लाख भारतीयों को वापिस अपने घरों में लाने का काम किया। इसी प्रकार यूक्रेन युद्ध के दौरान 24000 भारतीय विद्यार्थियों को युक्रेन से सकुशल लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सत्याग्रह प्रदर्शन तो बहुत किए लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह और प्रदर्शन करने वाली भाजपा पार्टी देश में सबसे पहली पार्टी है।

भाजपा देश से भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने का काम कर रही है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करके जेल भेजने का काम कर रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता राष्ट्र सम्पर्ण की भावना से कर रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करें।

हर भारतीय सही रूप से अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने लगेगा तो निश्चित तौर पर जब भारत 100 वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा होगा तो निश्चित तौर पर विश्व की सबसे शक्तिशाली ताकत बनेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घरों,कोठियों, दुकानों,प्रतिष्ठानों,फैक्ट्रियों सहित तमाम कार्यालयों पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के ज्ञात अज्ञात शहीदों जिन्होंने देश की आजादी में और देश की सुरक्षा के लिए अन्य युद्धों में शहादत दी है। उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र का स्वतंत्रता दिवस मनाएं।

बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि दिवस के प्रथम वर्ष की श्रृंखला में प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम होगें। इसी श्रृंखला मेें आज रेलवे रोड फरीदाबाद में उन गुमनाम बलिदानी लोगो की स्मृति में श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीमा त्रिखा ने कहा कि यह दिवस असहनीय एवं कभी भी ना भूले जाने वाले तथा उस समय अपने प्राणो का बलिदान करने वाले अंसख्य,गुमनाम,बलिदानी वीरो एवं उनके परिवारो की स्मृति में मनाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि इस विभाजन की त्रासदी का असहनीय दशं सिर्फ फरीदाबाद में रह रहे यहां के पुरूषार्थी समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण हरियणा के अलग-अलग जिलों में रह रहे लोगो ने भी झेला है। फरीदाबाद शहर में बसे उन पुरूषार्थी परिवारो के सदस्यो ने भारी संख्या मे पहुंचकर इस विभाजन विभीषिका में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले उन सभी गुमनाम बलिदानियो का स्मरण करते हुए अपने श्रद्धा सुमन उनके चरणो में अर्पित किए। बच्चों ने देश भक्तों के नाम सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,सरदार मोहन सिंह भाटिया,विशंभर भाटिया,हरीश आजाद,वासुदेव अरोड़ा,पीडी भाटिया,टीडी जटवानी,केसी लखानी,स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ.गरिमा मित्तल सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *