Breaking News

मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा भेजी गई एंबुलेंस पहुंची अनूपपुर भाजपा ने किया स्वागत

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

अनूपपुर :- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कोरोना संकट के इस महामारी से बचाव के लिए जनता की रक्षा और सेवा में समर्पित करते हुए एक एंबुलेंस अपनी सुरक्षा निधि से प्रदान करते हुए भोपाल से रवाना किया था जो 4 जून 2021 को अनूपपुर पहुंची जिसका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया और इसके पश्चात एंबुलेंस की चाबी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रदान की गई।

 

म प्र शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल स्थित निवास सेअनूपपुर जिले को एक और एंबुलेंस की सौगात देते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान की मंत्री द्वारा भेजी गई एंबुलेंस का स्वागत भाजपा कार्यालय अनूपपुर में किया गया.

जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह भाजपा के नेता चंद्रिका दुबेदी सिद्धार्थ शिव सिंह वीरेंद्र सिंह राकेश गुप्ता तथा अन्य सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनके माध्यम से एंबुलेंस की चाबी जिला चिकित्सालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रदान की गई

 

जिला चिकित्सालय को प्राप्त एंबुलेंस की सेवा जिला चिकित्सालय की सुविधाओं में एक और कड़ी जुड़ गई जिसके माध्यम से मरीजों के आवागमन और उपचार सुविधा में इसका लाभ मिलेगा मंत्री बिसाहूलाल सिंह के इस सराहनीय कार्य के प्रति भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया जिन्होंने जिला चिकित्सालय की समस्याओं को देखते हुए यह सेवा प्रदान की उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *