Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 10 at 1.42.16 AM

गांव खेड़ी कलां में युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: गांव खेड़ी कलां में कर्णपाल (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दीपक और नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।WhatsApp Image 2025 04 10 at 1.42.16 AM

🕵️ हत्या की गंभीर साजिश में तीसरे आरोपी की भूमिका

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 अप्रैल को खेड़ी कलां निवासी कर्णपाल की हत्या दीपक और नवीन ने मिलकर कर दी थी। इसके बाद शव को एक प्लास्टिक के बोरे में डालकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामला थाना बीपीटीपी में दर्ज किया गया था।

अब पुलिस ने इस केस की कड़ी में तीसरे आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है, जो कि दीपक का पिता है। जांच में खुलासा हुआ है कि 4 अप्रैल को कर्णपाल द्वारा आरोपी की भतीजी से बदतमीजी करने के बाद दीपक और नवीन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

🔍 शव खुर्द-बुर्द करने की मिली थी सलाह

राकेश को जब हत्या की जानकारी मिली तो उसने खुद घटनास्थल पर जाकर देखा कि कर्णपाल जीवित है या नहीं। इसके बाद उसने अपने बेटे दीपक व नवीन से शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गांव के बाहर गड्ढे में फेंकने को कहा।

⚖️ पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला अब भी पुलिस जांच के अधीन है और आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …