Breaking News

अमृता हॉस्पिटल ने एक एम्बुलेंस जनता की सेवा में की समर्पित

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:कोरोना के मरीजो को हो रही परेशानी को देखते हुए निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल ने एक एम्बुलेंस जनता की सेवा में समर्पित की | जिसका शुभारंभ तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन किया | कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते इस एम्बुलेंस का सोशल डिस्टेसिंग के साथ उद्धघाटन हुआ | अमृता हॉस्पिटल के सुपरविजन में कोरोना काल के दौरान मरीजों को हॉस्पिटल लाने या हॉस्पिटल से घर ले जाने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों की मदद के लिए इस एम्बुलेंस को चलाया जायेगा |

इस एम्बुलेंस पर ड्राइवर के साथ-साथ एक अटेंडेंट भी रहेंगा | अमृता हॉस्पिटल के स्वामी निजामृतानन्दपुरी के बताया कि अम्मा के आशीर्वाद से शीघ्र ही एक और एम्बुलैंस सेवा शुरू की जाएगी | इसके साथ-साथ आसपास के क्षेत्र और गांवों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए सूखे राशन की व्यवस्था भी की है,जिसको कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान ने रखते हुए गांवों के लोगों के माध्यम से जरुरतमंदों के घरों तक पहुंचाया जायेंगा।

 

स्वामी निजामृतानन्दपुरी ने कहा कि सरकार और फरीदाबाद प्रशासन अपनी पूरी क्षमता के साथ इस पेन्डेमिक में काम कर रहा है | इसी कड़ी में अम्मा ने हमें निर्देश दिया है कि अमृता हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र शुरू करें अगर इसमें देरी होती है तो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदे जाये | जिससे की छोटे हॉस्पिटलों की हम सहायता कर सके | जिस पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही हम ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए जो भी संभव होगा वह करने का प्रयास करेंगे |

 

इस अक्सर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वामी निजामृतानन्दपुरी के साथ विधायक राजेश नागर के छोटे भाई सुधीर नागर सहित आसपास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित थे | सुधीर नागर ने इस दौरान कहा कि अमृता हॉस्पिटल को जहां भी हमारी जरुरत होगी हम उनके हर पुनीत कार्य में उनके साथ है और विधायक राजेश नागर सहित हम सभी पूरी कोशिश कर रहे है कि अपने क्षेत्र के लोगो की हर संभव सहायता कर पाये |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *