Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 27 at 2.12.38 PM

हमेशा समर्पित भाव से की पृथला क्षेत्र के लोगों की सेवा:दीपक डागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 27 at 2.12.38 PM

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक डागर ने कहा है कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल लोगों की सेवा करना है और पिछले कई वर्षों से वह लायक बेटे की तरह पृथला क्षेत्र की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे है। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं,जिसमें टूटी सड़कें,स्ट्रीट लाईट,टाइलें लगवाना,सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाना जैसी मौलिक सुविधाएं उन्होंने लोगों को उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि 36 छत्तीस बिरादरी ही उनकी टिकट है और छत्तीस बिरादरी ही उनकी स्टार प्रचारक और 36 बिरादरी के आर्शीवाद से ही वह इस चुनावी जंग को जीतकर नया कीर्तिमान रचेंगे। डागर बीती रात फतेहपुर बिल्लौच गांव में आयोजित जनसभा में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान गांव की मौजिज सरदारी ने जहां उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधी वहीं युवाओं ने उन्हें लड्डूओं से तौलते हुए उन्हें भरपूर समर्थन दिया। डागर ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है,उनके हौसले बुलंद होते जा रहे है,जनता उनके साथ जुड़ती जा रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीस बिरादरी अपने इस बेटे और भाई को यहां से भारी मतों से जिताकर भेजेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि आगामी तीन अक्टूबर को जाजरु गांव में एक विशाल जनसभा की जाएगी। इस जनसभा में आप सभी उन्हें आर्शीवाद देने भारी संख्या में पहुंचे और अपने बेटे का हौंसला बढ़ाने का काम करे। इसके अलावा दीपक डागर ने नरहावली,मौजपुर,नरियाला,सीकरी,महमूदपुर,हीरापुर गांवों में भी सभाएं करके लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *