Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 09 at 2.17.41 PM

भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है:टेकचन्द नद्राजोग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 09 at 2.17.41 PM

फरीदाबाद:श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड़ फरीदाबाद में गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। ट्रस्ट के सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),अनिल गुप्ता सचिव,चरण सिंह सैनी प्रधान आरडब्लूए महावीर नगर,योगेश चावला सचिव,सुनील शर्मा कोषाध्यक्ष,अनिल वर्मा,धीरज वधवा,टीूटू मटके वाला,पंडित शिवराम शर्मा,अनिल गुप्ता,सतपाल चौधरी,धर्मबीर चौधरी,केडी शर्मा,पिन्टू सैनी,राजेश तनेजा व समस्त गुरूद्वारा महावीर नगर महिला मंडल द्वारा पूरे विधि विधान से गणपत्ति भगवान की स्थापना की। इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ और फिर धूमधाम से भगवान श्री गणेश को विराजमान किया गया। इस मौके पर टेकचन्द नद्राजोग ने कहा कि भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि देवों में प्रथम पूजे जाने वाले गणपति अपने रूप से भी हमें संदेश देते हैं।

वह बताते हैं कि व्यक्ति को अपनी इच्छाएं यानि साधन कम ही रखने चाहिए। वह बताते हैं बुद्धि हमेशा ही बल पर भारी पड़ती है लेकिन व्यक्ति को बलवान भी होना चाहिए। उन्होंने भक्तों से कहा कि गणपति को पूजे जाने से भगवान शंकर सहज ही प्रसन्न होते है। पूजा अर्चना के बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *