Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 20 at 2.54.26 PM

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने किया प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापिस लेने के निर्णय का अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेंद्र शर्मा बबली ने स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने किसान हितों में यह बेहतर फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही किसानों के साथ रहे है क्योंकि देश का अन्नदाता ही देश का निर्माता होता है इसलिए सरकार को पहले ही किसानों के समर्थन में यह कदम उठाना चाहिए था,लेकिन देर आए दुरूस्त आए वह इस फैसले की सराहना करते है।

सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेंद्र शर्मा बबली ने बताया कि इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा न बनाए जाए क्योंकि यह किसी की हार या जीत नहीं है बल्कि किसानों के हक में लिया गया फैसला है और ब्राह्मण सभा इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह फैसला सरकार ने देरी से जरूर किया है क्योंकि जिस समय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से किसान संगठनों की सिलसिलेवार वार्ता चल रही थी, अगर उस समय यह हो जाता तो किसान आंदोलन में असामाजिक तत्वों द्वारा बलात्कार,हत्या जैसे जघन्य अपराध नहीं होते। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय सराहनीय है और वह इसका समर्थन करते है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *