Breaking News

रोजगार प्रबंधन, वृक्षारोपण प्रबंधन ,कौशल प्रबंधन हेतु जनपदीय अधिकारियों द्वारा विकसित एम-जिला ऐप अपर जिलाधिकारी ने किया लांच

 

रिपोर्ट राम सागर तिवारी IBN NEWS बलरामपुर

 

बलरामपुर एनआईसी द्वारा विकसित एम-जिला ऐप अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा लांच किया गया, इस दौरान एनआईसी बलरामपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह ऐप जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार गौतम तथा एनआईसीएनईटी इंजीनियर अनुराग द्विवेदी एवं ऐश्वर्यदीप श्रीवास्तव द्वारा विकसित किया गया है। एम-जिला ऐप के माध्यम से मनरेगा में कार्य हेतु इच्छुक व्यक्ति अपनी ऑनलाइन फीडिंग कर रोजगार पा सकते हैं,

तथा अपने कार्य दिवस की फीडिंग ऑनलाइन कर सकते हैं जिसको लॉगिन आईडी के माध्यम से संबंधित अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस ऐप के माध्यम से वृक्षारोपण की निगरानी की जाएगी तथा इस ऐप को कौशल मिशन एवं सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से भी अटैच किया गया है इसके माध्यम से कौशल प्रबंधन भी किया जाएगा।

 

इस ऐप के निर्माण में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डूली एवं परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ऐप जिलाप्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ बलरामपुर की जनता के लिए भी मददगार रहेगा। यह ऐप बलरामपुर की अधिकृत वेबसाइट balrampu.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *