Breaking News
306a9b53 aac0 467b b785 1163c420730f

लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट306a9b53 aac0 467b b785 1163c420730f

फरीदाबाद:सूरजकुंड रोड़ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां कहा कि यह सिद्धदाता आश्रम है जहां वैकुंठवासी गुरु महाराज ने अपनी शक्तियां रोपित की हैं।

उन्होंने कहा कि यह आश्रम तपस्वियों की भूमि है और यहां पर असंख्य जन को आदि दैविक आदि दैहिक और आदि भौतिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है।

हमने यहां के बारे में काफी सुना था और आज यहां अवसर मिलने पर यहां आकर माथा टेका है और पूज्य स्वामी जी के दर्शन कर अच्छा लगा है। स्वामी धर्म, अध्यात्म और सेवा के जरिए लोगों के जीवन में परिवर्तन करने में लगे हुए हैं।

शास्त्री ने कहा कि सिद्धदाता आश्रम में आने वालों पर भगवान साक्षात कृपा करते हैं। यह बात सत्य है। शास्त्री ने यहां विशेष पूजा अर्चना की और पीठाधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भेंट की।

इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कम उम्र में काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने अपने ईष्ट की कृपा से लोगों की सेवा का जो व्रत लिया है,वह उसमें निरंतर ऊर्जावान होकर कार्य करते रहें। इसके लिए मैं मंगलाशासन करता हूं।

उन्होंने शास्त्री को आश्रम के प्रमुख केंद्रों का परिचय करवाया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुन:आने की बात कही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *