Breaking News
cf4e58df dbdd 4791 b9f2 fc32e23a8164

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर 28 को लघु सचिवालय सभागार में होगी बैठक:डीआईपीआरओ राकेश गौतम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टcf4e58df dbdd 4791 b9f2 fc32e23a8164

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में 28 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे लघु सचिवालय के छठी मंजिल पर स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों,कालेज प्राचार्य, सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और वेलफेयर सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने देते हुए बताया कि इस बैठक में दो से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव दो से चार दिसंबर तक फरीदाबाद के सेक्टर-12 कन्वेंशन हॉल में जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव में सरकारी विभागों की विकासात्मक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं यज्ञ-हवन होगा और गीता की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इसके अलावा गीता का अष्टादश श्लोक उच्चारण,सेमिनार,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 28 नवंबर को लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर बाद 03:00 बजे एक बैठक होगी। जिसमें फरीदाबाद जिला के सामाजिक संगठन,विभागीय अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य भाग लेंगे।

उन्होंने गीता महोत्सव में सहयोग देने के इच्छुक संगठनों व संस्थाओं और वेलफेयर सोसायटियों के प्रतिनिधियों से इस बैठक में उपस्थित रहने की भी अपील की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *