Breaking News
723f7a45 7039 4be6 ba4e 7b85dbb082c9

बहला-फुसलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट723f7a45 7039 4be6 ba4e 7b85dbb082c9

फरीदाबाद:डीसीपी सेंट्रल मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट के मुकदमें में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश है जो फरीदाबाद के पन्हेड़ा कला गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 18 अक्टूबर 2022 को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के पश्चात उसकी फोटो और वीडियो बना ली तथा उसके आधार पर महिला को ब्लैकमेल करके बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा तथा बाद में उसकी वीडियो भी वायरल कर दी।

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। महिला थाना की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर रेड डाली और आरोपी को काबू कर लिया।

आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित महिला का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और वह उससे अलग खेड़ीपुल एरिया में रह रही थी। आरोपी का महिला के पास आना जाना था।

4 महीने पहले जुलाई 2022 में आरोपी महिला के किराए के कमरे पर गया और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी फोटो तथा वीडियो बना ली।

इसके पश्चात आरोपी महिला को ब्लैकमेल करता रहा तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आखिरकार तंग आकर उसका विरोध करना शुरू किया तो उसने महिला के वीडियो वायरल कर दी।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *