Breaking News
49aded28 cb47 4a5d ba4e 0fb4a29d2eb8

हरियाणा में 2024 में प्रचंड बहुमत से बनेगी आप की सरकार:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट49aded28 cb47 4a5d ba4e 0fb4a29d2eb8

फरीदाबाद:हरियाणा में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रोहतक में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन ने भाजपा सहित हरियाणा की अन्य पार्टियों की नींद उड़ा दी है और अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी तय है।

यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील गुप्ता और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर का जिन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर से बातचीत करते हुए कहा कि फरीदाबाद की कई सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी।

रोहतक कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के बाद डॉक्टर सुशील गुप्ता और डॉक्टर अशोक तंवर को बधाई देने गए धर्मवीर भड़ाना ने दोनों नेताओं का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि हमारे इन दोनों नेताओं ने प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा कार्यकर्ता बनाए जो किसी भी पार्टी के पास इस प्रदेश में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन प्रदेश के हर जिले में सभी पार्टियों से बड़ा हो गया है और कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंच रहे हैं और आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब की सरकार के कामकाज को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में हमारा संगठन अन्य पार्टियों से काफी ज्यादा मजबूत है। लोकसभा क्षेत्र के फरीदाबाद और पलवल जिले में हमारे 20000 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता है जो किसी भी पार्टी के पास नहीं है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत होगी।

उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की एक तरफा जीत होगी। उन्होंने कहा कि रोहतक सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो बातें कही है उसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव मेहरचंद हरसाना और प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा,सुभाष बघेल खास रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *