Breaking News

सिंबल पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी चुनाव:सहीराम पहलवान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:वार्ड नंबर 15 से आप कार्यकर्ता कृष्ण कांगड़ा द्वारा एक सफल कार्यक्रम का आयोजन मुल्ला होटल पर किया गया। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र चौधरी सह प्रभारी हरियाणा,सहीराम पहलवान विधायक तुगलकाबाद,वीर सिंह सरपंच साउथ जोन अध्यक्ष एवं जावेद खान वरिष्ठ नेता सोहना गुडग़ांव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने की। इस मौके पर महासचिव भीम यादव,बड़खल विधानसभा अध्यक्ष मनीष भाटिया,जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर,आप नेता राकेश भड़ाना,परमजीत कौर, सत्येंद्र शर्मा,जयपाल चेंदीला,इंदु कुमारी,संदीप राव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सबोधिंत करते हुए महेंद्र चौधरी ने कहा की जिले एवं विधानसभा के कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार एवं नीतियों को लेकर बहुत मेहनत से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है पार्षद एवं मेयर के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। उन्होने कहा की प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढता जा रहा है और हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम चुनागों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं,वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मजबूती से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर तैयारी कर दी गई हैं और लगभग सभी वार्डों में उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है, पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको मैदान में उतारा जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ साउथ जोन के अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब की जीत ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुणा कर दिया है और आज पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की धूम मची हुई है।

 

वर्तमान समय मेंं हरियाणा में अगर विपक्ष की भूमिका में कोई है,तो वह केवल आम आदमी पार्टी है। उन्होने कहा की भाजपा की दमनकारी नीतियों,बढती मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम करने को मजबूर है। उन्होने कहा की पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ.सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि,अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी उभरकर आएगी और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। इस अवसर पर सहीराम पहलवान विधायक तुगलकाबाद ने कहा की वह अरविंद केजरीवाल जी से काफी प्रभावित हैं और उम्मीद करते है की आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी।

 

जिस प्रकार से बिजली,पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं,उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होने कहा की जब से पंजाब के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के मॉडल को अपनाया है, पूरे हरियाणा में आप पार्टी की सुनामी चल पड़ी है। आज प्रत्येक नागरिक हरियाणा सरकार की नीतियों से आहत है और दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं पाना चाहता है। उन्होने कहा की आगामी 29 मई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रदेश के कोने-कोने से लोग उनको देखने के लिए भारी संख्या में रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …