Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 17 at 12.37.59 PM

बाबा भीमराव आंबेडकर के कदमो पर चल रही है आम आदमी पार्टी:धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के उपल्क्ष में एनआईटी-5 में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले बाबा आंबेडकर समानता और ज्ञान के प्रतीक है। बाबा आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Image 2023 04 17 at 12.37.59 PM

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना था की देश के हर बच्चे को अच्छी व् निशुल्क शिक्षा मिले जिस से बच्चे आगे बढ़कर समाज व् देश का विकाश करें। भड़ाना ने कहा कि जंहा जंहा आम आदमी पार्टी की सरकार है वंहा वंहा सबसे ज्यादा शिक्षा पर पूरा जोर दिया जा रहा है और सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाकर गरीब से गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना सरल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से भी बेहतर बन गए हैं,और सरकारी स्कूलों के परिणाम भी निजी स्कूलों से बेहतर आने लगे हैं। उन्होंने कहा की 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और फिर हरियाणा के स्कूलों की भी काया पलटने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी। इस मौके पर मेहर चंद हरसाना,भावी मेयर ओ पी वर्मा,कृष्ण कांगड़ा,चंचल तंवर,मुल्क राज भडाणा,गोविंदा, चांद,राजेंद्र प्रधान,कर्मवीर एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *