Breaking News

आम आदमी पार्टी ने धूमधाम ने मनाया मुुख्यमत्रीं अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी के सभी साथीगण इस अवसर पर मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55वां जन्मदिन मनाया और केक काटकर उनको जन्मदिवस की शुभक्मनाएं दी।

जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिवस कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की(सफलता की) कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है,जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर’।उन्होने कहा कि आज पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और डॉक्टर सुशील गुप्ता के अथक प्रयासों से हरियाणा और पजांब में पार्टी मजबूत हुई है और प्रत्येक दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है और वह भगवंत मान के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे है।

आप पार्टी विकास में ध्यान देती है,जाती और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम नही करती। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय है। इस अवसर पर गुलशन बग्गा, प्रवेश मेहता,ओम प्रकाश वर्मा, जयपाल चंदीला,नरेश शर्मा, दिनेश एडवोकेट,मेहर चंद हरसाना,हितेश पलटा,कृष्ण कांगड़ा,हंसराज दायमा,जोगिंदर चंदिला,निरंकार,राधिका, मंगतराम,मृदु ढींगरा,मानचित्र वर्मा,सुरेंद्र गुप्ता,अफरोज आलम, अरुण कुमार,भारत सरवन,मुल्क राज भडाणा,बृजेश नागर,सत्येंद्र शर्मा,भीम यादव,संजय जुनेजा, हिमांशु सेठी,चंदन सिंह,राम गौर, राकेश कुमार,पुनीता भड़ाना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सराय ख्वाजा मार्किट हुईं अतिक्रमण का शिकार

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सराय ख्वाजा मार्किट शहर की व्यवस्थित और सुन्दर मार्किटों …