रिपोर्टर — जीतेन्द्र कुमार चौबे
बलिया,दिनांक 11/02/2025 को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 01 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम(एस0सी0एस0पी0)का आयोजन विकास खण्ड परिसर- हनुमानगंज ,बलिया में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश रहे। इस मौके पर जिला अग्रणी प्रबन्धक सुशील कुमार, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र बलिया रवि कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अलका श्रीवास्तव,प्रबन्धक खादी तथा ग्रामोद्योग सुश्री संस्कृति गुप्ता, वरिष्ठ सहायक शरद चन्द्र यादव,वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार साहु, विवेकानन्द सिंह, जितेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी,बलिया गौतम त्रिपाठी के द्वारा किया गया ।