Breaking News
4f95f886 a2c2 442b 8ae2 d73de3b7c9dc

भारतीय नागरिकता मिलते ही मिले सम्मान से उमड़ा भावनाओं का सैलाब

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4f95f886 a2c2 442b 8ae2 d73de3b7c9dc

फरीदाबाद:पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन्हें भारत माता चित्र,श्रीमद्भागवत गीता एवं भगवा पटके भेंट कर उनका वंदन-अभिनंदन किया गया।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने दस विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान की है। सभी नव भारतीय नागरिकों का मिष्ठान से मुंह मीठा कराया गया। उसके उपरांत सभी ने भारत देश के प्रति कर्तव्य पर्यन्ता की शपथ ली। संघ से मिले सम्मान से छलक आईं आंखे,उमडध पड़ा भावनाओं का सैलाब।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र ने सभी दस पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने पर भारत माता चित्र,श्रीमद्भागवत गीता एवं भगवा पटके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मिश्र ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक विगत दो वर्षों से उनके जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हुए थे।

भारतीय नागरिकता मिलने के उपरांत अब इनका आधार कार्ड,राशन कार्ड,मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करवाना प्राथमिकता में शामिल है ताकि उन्हें केंद्र एवं राज्य की मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रयास है कि समाज एवं सरकार के सहयोग से सभी शरणार्थियों के लिए स्थाई आवासीय सुविधा उपलब्ध हो।

पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता विदेशी नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिला कर भारतीय नागरिकता लेने वालों में पाकिस्तान से रुकमा,अर्जुन,प्रेम दास,मदन लाल,भूरान,पूजा,हनुमान,राम कली,दयालु,ओम प्रकाश शामिल है।

भारतीय नागरिकता मिलने के उपरांत संघ द्वारा किए गए वंदन-अभिनंदन से अभिभूत सभी नव भारतीय नागरिकों के आंशू छलक आए। सभी के अपने पाकिस्तान के संस्मरण सुनाते समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने भारतमाता के जयघोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र,व्यवस्थापक राम अग्रवाल,सामाजिक सद्भाव संयोजक फरीदाबाद महानगर अरुण वालिया,सीमा जागरण मंच जिला संयोजक विमल खंडेलवाल,अधिवक्ता राजकुमार शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजन नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *