फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 मई 2025:
फरीदाबाद पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए इस शहर में कोई जगह नहीं है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने बीती रात हुई हत्या के मामले में महज 12 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
🧩 क्या है मामला?
मृतक की पहचान सूरज (उम्र 26 वर्ष) निवासी शिवम कॉलोनी, इस्माइलपुर के रूप में हुई है।
17 मई की रात, सूरज की दिल्ली एमसीडी टोल टैक्स के पास शराब ठेके के समीप गोलियों से हत्या कर दी गई थी।
पीड़ित पिता संतोष की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
👮 त्वरित कार्रवाई:
पुलिस आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को तत्काल जांच के आदेश दिए।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहन अवाना उर्फ गुल्लू (25 वर्ष) व आकाश अवाना (26 वर्ष), दोनों निवासी गांव बसंतपुर को गिरफ्तार किया।
🔍 पूछताछ में हुआ खुलासा:
दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं।
मृतक सूरज, देवेंद्र निवासी बसंतपुर के साथ काम करता था।
वर्ष 2017 में देवेंद्र और आरोपियों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश अब तक बनी हुई थी।
सूरज द्वारा आरोपियों को गाली देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता था, जो इस हत्या का प्रमुख कारण बना।
आकाश का जैतपुर (दिल्ली) में एक ओयो होटल है, जबकि रोहन गांव में डेरी व्यवसाय करता है।
⚖️ अगली कार्रवाई:
दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है, जिनमें सुखराज, अन्नू भड़ाना, आकाश भड़ाना, लखन राजपूत, साहिल जैसे नाम शामिल हैं।