देवरिया पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की गई हीरो कंपनी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
यह गिरफ्तारी लकड़ी हट्टा स्थित रेलवे माल गोदाम के पास से की गई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. मुश्ताक अली उर्फ अफताब आलम, पुत्र भोला मियां, निवासी सतवार, थाना गौतमबुद्ध नगर तरवारा, जिला सीवान (बिहार)
2. धन्नू कुमार राजभर उर्फ धोनी, पुत्र शम्भू राजभर, निवासी अटवा, थाना मैरवा, जिला सीवान (बिहार)
3. सुनील शर्मा, पुत्र मेवालाल शर्मा, निवासी पिपरा बांध, थाना मईल, जनपद देवरिया
3 अप्रैल 2025 को जिला जेल के पास इन्हीं में से एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने आज यह बड़ी कार्रवाई की।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। ये सभी मोटरसाइकिलें हीरो ब्रांड की हैं – स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर मॉडल।
बरामद बाइकें
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP53CW6470)
2. हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP52BL5891)
3. हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP57BH8555)
4. हीरो एचएफ डीलक्स (UP52AM7672)
5. हीरो स्प्लेंडर (UP52AZ7913)
6. हीरो स्प्लेंडर (UP52P1066)
इन सभी बाइकों से जुड़ी एफआईआर कोतवाली थाना क्षेत्र में पहले से दर्ज थीं। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से छह मामलों का सफल अनावरण किया है और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त मुश्ताक अली का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले आबकारी अधिनियम व जालसाजी से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं।