Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 20 at 11.58.16 PM

विधायक रघुबीर तेवतिया ने फिरोजपुर गांव से डंपिंग यार्ड हटाने की मांग की

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा के बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र की जनहित से जुड़ी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से नगर परिषद पलवल द्वारा पृथला विधानसभा के फिरोजपुर गांव में बनाए गए डंपिंग यार्ड को हटाने और क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत करने की मांग की।

विधायक तेवतिया ने कहा कि नेशनल हाईवे-19 पर स्थित फिरोजपुर गांव में नगर परिषद पलवल द्वारा बनाया गया डंपिंग यार्ड ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। यहां शहर का कचरा फेंका जाता है, जिससे गांव में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि इस डंपिंग यार्ड को किसी ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जो गांवों से कम से कम पांच किलोमीटर दूर हो।

इसके अलावा, विधायक तेवतिया ने पृथला क्षेत्र की 30 गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जनाली से फिरोजपुर फाटक, भनकपुर से कबूलपुर, मोहला से भनकपुर, समयपुर से सरूरपुर, लदियापुर से फिरोजपुर कलां, नवादा तिगांव से मछगर, सोतई से शाहपुर कलां सहित कई सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता बताई।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित किया और अलावलपुर गांव में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र के 104 गांवों में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है, जिससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। यदि अलावलपुर में कोई अड़चन है, तो पास के किसी अन्य गांव में कॉलेज खोलने की पहल की जाए।

विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि उनकी ये मांगें जनता की भलाई से जुड़ी हैं और सरकार को जल्द से जल्द इन पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …