Breaking News
Screenshot 20250315 192137

गाजीपुर – पीएम के चुनाव क्षेत्र मे तडतडाई गोली होली की मस्ती मे झूम रहे थे बनारसी हत्या की सूचना से काशी मे सनसनी

टीम आईबीएन न्यूज़     राकेश की रिपोर्ट

वाराणसी:कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की मामूली बहस के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गाजीपुर - पीएम के चुनाव क्षेत्र मे तडतडाई गोली होली की मस्ती मे झूम रहे थे बनारसी हत्या की सूचना से काशी मे सनसनी
गाजीपुर – पीएम के चुनाव क्षेत्र मे तडतडाई गोली होली की मस्ती मे झूम रहे थे बनारसी हत्या की सूचना से काशी मे सनसनी

घटना डीएवी कॉलेज के पास हुई, जहां हमलावरों ने पहले पीड़ित के साथ मारपीट की और फिर पिस्तौल से उसके सीने में गोली दाग दी।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान युवक दिलजीत (33) के रूप में हुई, जो जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसनगंज का रहने वाला था। वह दोस्तों से मिलने के लिए निकला था, लेकिन डीएवी कॉलेज के पास किसी युवक से उसकी बहस हो गई।

झगड़ा इतना बढ़ा कि हमलावर ने कमर से पिस्तौल निकालकर दिलजीत के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर ने वहां से भागने से पहले एक और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और बाइक से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह और डीसीपी काशी गौरव बंसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कहा, “हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …