Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 15 at 3.05.19 PM

मवई अयोध्या: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली का पर्व और जुमा की नमाज़

मुदस्सिर हुसैन | IBN NEWS | 15 मार्च 2025

मवई, अयोध्या – जिले में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली, जब होली और जुमा की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। हिंदू समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, वहीं मुस्लिम समाज ने दोपहर 2 बजे के बाद शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और बेहतरीन रणनीति के चलते शहर से लेकर गांव तक त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव के नेतृत्व में पटरंगा थाना क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की मुस्तैदी से टला कोई भी विवादWhatsApp Image 2025 03 15 at 3.05.19 PM

पटरंगा थाना परिसर में पूर्व में आयोजित पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया था। बीते कई दिनों से पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाले गए, जिनका असर त्योहार के दौरान स्पष्ट रूप से दिखा। डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे ताकि अनावश्यक शोर-शराबे से किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

हर चौराहे और संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस का पहरा

क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सड़कों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर निगरानी करते रहे, जिससे जिले में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव, हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा तिवारी, उप निरीक्षक प्रशांत पांडे, नरेंद्र कुमार यादव, एसआई अनूप कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक मदनपाल, राजकुमार यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मंसाराम यादव, राम कुमार यादव, संजय कुमार, कांस्टेबल अवनीश सिंह, अंशु यादव, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे अयोध्या जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की एक और मिसाल कायम हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …