Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 13 at 9.49.06 PM

भाईचारे व एकता का प्रतीक है होली का त्यौहार: राजेश भाटिया

फरीदाबाद: व्यापार मंडल फरीदाबाद (रजि.) एवं फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होली के रसिया गानों पर खूब नृत्य किया गया।WhatsApp Image 2025 03 13 at 9.49.06 PM

इस अवसर पर व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इसलिए हमें इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन सभी को अपने मन के गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सौहार्द से एक-दूसरे से मिलना चाहिए तथा आपसी एकता का परिचय देना चाहिए।

फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान बी.एन. मिश्रा ने कहा कि होली एक पावन पर्व है, इसलिए इस दिन शराब इत्यादि का सेवन न करते हुए, नाच-गाने और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने इस भव्य होली मिलन समारोह के आयोजन पर व्यापार मंडल फरीदाबाद एवं फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया, चेयरमैन जगदीश भाटिया एवं वेद कुकरेजा, वरिष्ठ उप प्रधान सी.पी. कालरा, उप प्रधान सोमनाथ ग्रोवर, हरीश सेठी एवं हरीश भाटिया, महासचिव बंसी लाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा, कानूनी सलाहकार आर.के. मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, रविंद्र गुलाटी, विशाल भाटिया, बंटी विरमानी तथा फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान भोलानाथ मिश्रा, उप प्रधान मनीष अदलखा, महासचिव शैलेश मुंदड़ा, संयुक्त सचिव मनोज सोमानी, कोषाध्यक्ष सुमित खंडेलवाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …