फरीदाबाद, 10 मार्च (बी.आर. मुराद) – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम का जन्मदिवस 15 मार्च को महावीर धर्मशाला, फरीदाबाद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बसपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
बसपा जिला कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव चौधरी रतीराम ने बताया कि हाल ही में हुए नगर निगम फरीदाबाद चुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दल बसपा की बढ़ती ताकत को रोकने में लगे हुए हैं, लेकिन बहुजन समाज और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी बसपा
इस अवसर पर बसपा जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 50% से अधिक युवा शामिल होंगे। इन मेहनती युवाओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
गौतम ने घोषणा की कि प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार तिगांव और पृथला विधानसभा की बॉडी भंग कर दी गई है और जल्द ही इन क्षेत्रों में नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई:
डॉ. तरुण अरोड़ा – जिला उपाध्यक्ष
केशव वर्मा – जिला सचिव
कमल किशोर दोहरे – बड़खल विधानसभा अध्यक्ष
15 मार्च के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे – गौतम
जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ और नए-पुराने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 15 मार्च के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे, ताकि पार्टी को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन दास नंबरदार, सतीश चौधरी, महापौर पद की प्रत्याशी मनसा पासवान, वार्ड-14 के प्रत्याशी दीनदयाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम, एनआईटी अध्यक्ष महावीर सिंह, बल्लभगढ़ अध्यक्ष रामसकल, जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम, डॉ. राम सिंह, विजेंद्र बौद्ध, विजयपाल, सेक्टर कमेटी अध्यक्ष राजवीर बाला, महावीर, धर्मवीर, एडवोकेट राजेंद्र गौतम, विधानसभा महासचिव प्रेम कुमार, अजीत सिंह गौतम, राम कुमार, ओम प्रकाश ठेकेदार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।