Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 02 at 8.38.16 AM

मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने की फरीदाबाद में 47 कमल खिलाने की अपील

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 03 02 at 8.38.16 AM

फरीदाबाद:नगर निगम फरीदाबाद की भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने फरीदाबाद की जनता से अपील की है कि रविवार को होने वाले नगर निगम चुनाव में कमल खिलाना है। इतने वोट कमल पर डलें कि 12 मार्च को जब ईवीएम से वोटों की गिनती हो तो भाजपा की रिकॉर्ड जीत हो। यह बात जोशी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शनिवार को जारी बयान में कही। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान फरीदाबाद की देवतुल्य जनता ने भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से समर्थन किया है कमल पर वोट देने का वादा किया है। जनता यह जानती है कि उनके अधिकार भाजपा के राज में ही सुरक्षित हैं।

भाजपा ने सदा निष्पक्ष भाव से जनसेवा करके आम जनमानस को सुविधाएं देने का काम किया है। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता विकास के नाम पर वोट देकर अपने लिए मजबूत ट्रिपल इंजन की सरकार चुनेगी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है और योजनाओं के माध्यम से जन जन को सशक्त कर रही है। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद फरीदाबाद शहर का विकास और बेहतर तरीके से किया जाएगा। एक वोट मेयर को और एक वोट पार्षद को,2 अलग अलग वोट करें मतदाता प्रवीण बत्रा जोशी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में दो मशीनें होंगी।

मतदाता एक वोट मेयर को चुनने के लिए और एक वोट पार्षद को चुनने के लिए करें। हमें सावधानी से वोट करते हुए कमल के निशान पर वोट देकर विकास की राह बनानी है। मेयर चुनाव में कमल के फूल पर वोट से पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाना है और सभी 46 वार्डों में कमल खिलाना है। जोशी ने कहा कि गरीब का भला और देश व प्रदेश का विकास कोई कर सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी है तो आपका भविष्य स्वर्णिम है। फरीदाबाद को एक स्मार्ट,विकसित व स्वच्छ शहर बनाना हमारा संकल्प है और चुनाव जीतते ही सरकार के सहयोग से फरीदाबाद के विकास के लिए कार्य शुरू हो जाएंगे। वोट की अपील करते हुए जोशी ने कहा कि 2 मार्च को सुबह उठते ही सबसे पहले कमल पर मतदान करें फिर जलपान करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …